किसान 16 से 19 तक डाटा जमा कराएं
चूरू | चूरू तहसील क्षेत्र में फसल खरीफ 2017 सम्वत् 2074 में फसल खरीफ में प्रभावित समस्त कृषकों को कृषि आदान -अनुदान वितरण किया जाएगा। तहसीलदार महीपाल सिंह ने प्रभावित समस्त काश्तकारों से कहा है कि वे 16 से 19 अप्रैल तक सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक प्रत्येक पटवार मंडल मुख्यालय पर अपना खाता नंबर, आधार नंबर व मोबाइल नंबर संबंधित पटवारी को जमा कराएं, ताकि 20 को संपूर्ण संग्रहित डाटा राज्य सरकार के पास भिजवाया जा सके। 19 अप्रैल के बाद प्रभावित काश्तकारों से डाटा संग्रहण नहीं किया जाएगा, ऐसी स्थिति में जिम्मेदारी किसानों की होगी।