भीड़ जुटाने के लिए करेंगे नुक्कड़ सभाएं
चूरू | ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर होने वाली संकल्प सभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नगर मंडल 3 दिन में 45 वार्डों में नुक्कड़ सभाएं करेगा। ये निर्णय शुक्रवार को सभापति विजय शर्मा के मुख्यआतिथ्य व नगर मंडल अध्यक्ष धनराज सैनी की अध्यक्षता में हुए मंडल की बैठक में लिया गया।