राजपूत युवा परिषद की बैठक हुई
चूरू | राजपूत युवा परिषद की स्थानीय कार्यालय में शुक्रवार को हुई। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह रिड़खला की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान चूरू तहसील अध्यक्ष पद पर विजेंद्रसिंह राठौड़ रायपुरिया को बनाया गया। विक्रमादित्य सिंह, जयपालसिंह मौजूद थे।