नामांकन बढ़ाने को लेकर चलाएंगे अभियान
चूरू | नया शिक्षा सत्र 26 अप्रैल से शुरू हो रहा है। शुक्रवार को चूरू ब्लॉक के संस्थाप्रधानों की निष्पादक समिति की बैठक हुई, जिसमें संस्थाप्रधानों से कहा गया कि वे नामांकन बढ़ाने के लिए शहर-गांव के लोगों को साथ लेकर अभियान चलाएं। उप निदेशक मा. डाॅ. महेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान कार्ययोजना तैयार कर अधिकाधिक नामांकन का लक्ष्य प्रत्येक संस्था प्रधानों को अर्जित करना है। रमसा एडीपीसी राठौड़ ने आह्वान किया कि अप्रैल में प्रत्येक संस्थाप्रधान को इसके लिए जुटना होगा। एडीईअो मा. सांवरमल गहनोलिया ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की जानकारी तथा कार्य योजना पर प्रकाश डाला। नोडल प्रधानाचार्य जयवीर नेहरा, ताराचंद मिश्रा, अनवर कुरेशी, कासम अली, निसार अहमद, विजय लक्ष्मी शेखावत, रामकरण फगेडि़या, उम्मेदसिंह राठौड आदि ने संबोधित किया। आयोजक स्कूल के संस्था प्रधान किशनलाल गहनोलिया ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुकुल भाटी मौजूद थे।