पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • परिवार नियोजन को लेकर लगेंगे इंजेक्शन, तीन महीने तक रहेगा असर

परिवार नियोजन को लेकर लगेंगे इंजेक्शन, तीन महीने तक रहेगा असर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | जनसंख्या नियंत्रण के लिए गर्भ निरोधक गोलियां के साथ अंतरा इंजेक्शन का उपयोग किया जा सकेगा। इस इंजेक्शन का असर तीन महीने तक रहेगा। इंजेक्शन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। सीएमएचओ डॉ.मनोज शर्मा ने बताया कि यह अंतरा इंजेक्शन जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क लगाया जाएगा। पहले चरण में मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पतालों में यह उपलब्ध कराया गया था। अब सभी चिकित्सा संस्थान पर उपलब्ध है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए अब गर्भ निरोधक गोलियां या दूसरे अन्य उपाय की तरह महिलाओं को इंजेक्शन निशुल्क लगाया जा रहा है। एसीएमएचओ (परिवार कल्याण) डॉ. सुनील जांदू ने बताया कि दो बच्चों के बीच में अंतराल रखने के लिए इस इंजेक्शन का उपयोग किया जा रहा है। इंजेक्शन लगवाने के बाद तीन महीने तक गर्भधारण नहीं होगा। यही नहीं इससे कमजोरी का अनुभव भी नहीं होता। डॉक्टरों समेत नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है। गांव की महिलाओं को जागरूक करने के लिए आशा सहयोगिनी का सहयोग लिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...