पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली बार डीबी अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर से दूरबीन पद्धति के ऑपरेशन लाइव दिखाए

पहली बार डीबी अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर से दूरबीन पद्धति के ऑपरेशन लाइव दिखाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. डीबी अस्पताल की ओटी में लाइव सर्जिकल कार्यशाला में हुए ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों की टीम।

भास्कर संवाददाता | चूरू

मेडिकल कॉलेज की मान्यता मिलने के बाद पहली बार राजकीय डीबी अस्पताल के आॅपरेशन थियेटर से लाइव सर्जिकल वर्कशॉप हुई। एक हर्निया सहित दो पित की थैली के बिना किसी चीरे के दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन करते हुए लाइव दिखाए गए। अस्पताल के इतिहास में पहली बार ऑपरेशन की लाइव वर्कशॉप और हर्निया का दूरबीन के जरिए ऑपरेशन हुआ। चूरू मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग और फोर्टिस हॉस्पिटल जयपुर के गेस्ट्रो सर्जरी विभाग की ओर से दूरबीन पद्धति द्वारा हुई लाइव कार्यशाला में फोर्टिस के एमसीएच गेस्ट्रो सर्जरी डॉ. कपिलेश्वर और चूरू मेडिकल कॉलेज के सर्जनों ने मिलकर ऑपरेशन किए। सुबह 11:30 बजे से लेकर करीब चार बजे तक तीन सफल ऑपरेशन हुए।

मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. गजेंद्र सक्सेना के निर्देशन में डॉ. कपिलेश्वर, डॉ. जेपी चौधरी, डॉ. महेंद्र खीचड़, डॉ. एसएस गौड़, डॉ. बजरंग शर्मा, डॉ. मनीराम, डॉ. मुकुल, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. रामनिवास व फोर्टिस के डॉ. राजेश चाहर ने ऑपरेशन किए। टीम में एनस्थिया में डाॅ. दीपक चौधरी, डॉ. जगदीश सिंगड़, डॉ. दिनेश सहारण सहित नर्सिंग में प्रभुसिंह, लीलीकुटी सिस्टर, देवीदान, मधु, अनिता, गजेंद्र कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता शीशराम बेनिवाल के अलावा फोर्टिस अस्पताल के सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजर सचिन सिंह व असिस्टेंट मैनेजर विजयकुमार सैन सहित टेक्निकल स्टाफ ने सहयोगी भूमिका निभाई।

67 साल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का किया लाइव इलाज

लाइव सर्जिकल कार्यशाला के दौरान पहला ऑपरेशन 67 साल के सुल्तान सिंह ख्यालिया का हर्निया का हुआ। मूलत: हिसार के गाेरछी गांव के रहने वाले ख्यालिया बॉक्सिंग के अंतरराष्‍ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं। 25 साल से इन्हें हर्निया की शिकायत थी। दूरबीन पद्धति से हुए ऑपरेशन में डॉक्टरों को 45 मिनट लगे। खास बात ये है कि इतनी उम्र में इस तरह का अॉपरेशन करना आम बात नहीं है। ख्यालिया खिलाड़ी रहने की वजह से पूरी तरह से फिजीकल थे। शूगर-बीपी आदि बिल्कुल नॉर्मल था। फिलहाल ये अंतरराष्‍ट्रीय खिलाड़ी गोल्डन बॉय देवेंद्र झाझड़िया की भतीजी शशिकला झाझड़िया के कोच हैंं। इनके बाद एक 35 वर्षीय व एक 25 साल की महिला का ऑपरेशन हआ।

हर्निया के रोगी का ऑपरेशन करती डॉक्टरों की टीम।

खबरें और भी हैं...