चूरू | पद्मश्री पुरस्कार योजना के तहत 2017-18 में कक्षा 12 की चार छात्राओं को 21 मई को सुबह 9.30 बजे नगर परिषद में होने वाले कार्यक्रम में स्कूटी व चेक वितरण किए जाएंगे। डीईअो मा. पितरामसिंह काला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख हरलाल सहारण करेंगे। विशिष्ट अतिथि सभापति विजय शर्मा, कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल, उपनिदेशक मा. महेंद्र कुमार चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला व सीताराम लुगरिया होंगे।