पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक चुनाव को लेकर पीएम का पुतला फूंका

कर्नाटक चुनाव को लेकर पीएम का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में हुए चुनाव के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री पर आरोप लगाए है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलेक्ट्रेट के आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कर्नाटक में हुए चुनावों में भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। पूरे चुनाव का मजाक बनाकर छोड़ दिया। गलत तरीके से हथकंडे भाजपा ने अपनाए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, कृष्णा पूनिया, पूर्व मंत्री हमीदा बेगम, जिला कांग्रेस कमेटी चूरू के देहात अध्यक्ष रामनिवास सहारण, कांग्रेस नेता रियाजत अली खान, कल्याण सिंह, रमेशचंद्र इंदोरिया, गोविंद महनसरिया, तारानगर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार, जयचंद शर्मा, ताराचंद सहारण, रमेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, अबरार खां, महेंद्र सिहाग दीपचंद राहड़, अंजनी शर्मा, विकास मील, हेमंत सिहाग, जमील चौहान रफ़ीक उपस्थित थे।

चूरू. कलेक्ट्रेट के आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...