चूरू | केरला के कोची में ऑल इंडिया सेक्टर स्पोर्टस प्रमोशन बोर्ड की ओर से गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में नेसल बड़ी के खिलाड़ी साेनू कुमार ने ट्रीपल जंप प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर चूरू का नाम गौरवान्वित किया है। साेनू जूनियर इंडिया रिकॉर्डधारी है। सफलता का श्रेय परिजनों व एथलेटिक्स कोच राजदीप लांबा को दिया। गौरतलब है कि पूर्व में भी सोनू जूनियर एशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वियतनाम व चीन में कांस्य पदक और दोहा कतर में यूथ एशियन चैंपियनशीप में कांस्य पदक हासिल कर चुके है।