चूरू | जिले में पंचायतीराज विभाग में कार्यरत मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 18वें दिन भी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर रहे। एसएसआर भर्ती और एलडीसी भर्ती 2013 के संबंध में चल रही मांग पर शुक्रवार को पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने समर्थन किया। उन्होंने भी मनरेगा के संपूर्ण कार्यों का बहिष्कार करते हुए कहा कि जब तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो जाती, तब तक संघ को समर्थन देने का विश्वास जताया। इस दौरान विजेंद्रसिंह पूनिया, रणजीत सारण, फूलसिंह शेखावत, पवन कुमार जोशी, श्रीनिवास धायल, अाफताब आदि मंत्रालयिक कर्मचारी पंहुचे। इधर, मनरेगा कर्मचारी बलवीरसिंह, दिनेश पूनिया, हनुमानाराम सींवर, बाबूलाल, आनंदसिंह, जितेंद्रसिंह शेखावत ने धरने को संबोधित किया। इस दौरान आसपास के बहुत से लोग धरने स्थल पर मौजूद थे।