शिविर में 119 के लैंस प्रत्यारोपित किए
चूरू | विश्वकर्मा मंदिर प्रबंध समिति की ओर से लगे निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर के दूसरे दिन साेमवार काे 119 रोगियों का ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपित किए। मंत्री सोहनलाल मीषण ने बताया कि शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. पीसी ढाका, डॉ. अनिल चावला, डॉ. वर्षा देवड़ा, डॉ. जेबी बाटड़ व डॉ. ओमप्रकाश शर्मा आदि ने ऑपरेशन किए। दुलीचंद राजोतिया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रोगियों को फलाहार दिया गया। सोमवार को ऑपरेशन किए गए रोगियों को दवाईयां देकर छुट्टी दे दी जाएगी।