पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • टीकाकरण से वंचित बच्चों के लिए जिले में 23 से चलेगा मिशन इंद्रधनुष

टीकाकरण से वंचित बच्चों के लिए जिले में 23 से चलेगा मिशन इंद्रधनुष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में ग्राम स्वराज अभियान के तहत नियमित टीकाकरण के साथ मिशन इंद्रधनुष अभियान के प्रथम चरण का 23 अप्रैल से शुरू होगा। जिले में 23 अप्रेल से शुरू होकर जून माह तक तीन चरणों में होने वाले मिशन इंद्रधनुष के चक्रों में बच्चों का टीकाकरण किया जाता है।

सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान जून तक चलेगा। इसी क्रम में 23 व 24 अप्रेल को अभियान का प्रथम चक्र चलाया जाएगा। दूसरा चरण 21 व 22 मई तथा तीसरा चरण 19 व 20 जून को जिले के सरदारशहर व तारानगर के 25 शहरी व ग्रामीण ब्लॉक में मिशन इंद्रधनुष अभियान का आयोजन किया जायेगा। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील जांदू ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के द्वारा शहरी कच्ची बस्तियों, घुमक्कड़ परिवार, ईंट भट्टों व नव निर्माणाधीन भवनों पर कार्यरत मजदूरों के बच्चे, दूर दराज के गांव, दूरस्थ ढाणियों तथा एएनएम रहित गांवों में नियमित टीकाकरण से शेष रह रहे 2 वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीके लगाए जाएंगे।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी की भूमिका अहम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों व विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं की रूट लेवल तक प्रभावी क्रियान्विती ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा की जाएगी। मिशन इंद्रधनुष में चयनित क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य अर्जित करने में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सहयोग किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...