पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • खेल और शिक्षा में दमखम दिखाने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों का किया सम्मान

खेल और शिक्षा में दमखम दिखाने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार शाम को पुलिसकर्मियों के बच्चों को खेल-शिक्षा में दमखम दिखाने पर सम्मानित किया गया। एसपी राहुल बारहट ने उन्हें प्रमाण-पत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। एसपी ने खेल में राज्य स्तर भाग लेने वाले सौरव स्वामी, नीट व आईआईटी में चयन में संजय कुमार व ललित कुमार, अनिल कुमार, कर्ण लांबा, टेनिस में कुमारी प्रियंका, ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने पर प्रीतम, कंप्यूटर साइंस में 2016-17 में पहला स्थान कॉलेज में हासिल करने पर सुषमा, गोला फेंक राज्य व राष्ट्रीय खेलने पर यशवर्द्धन, चित्रकला में राष्ट्रीय स्तर पर पहला व दूसरा स्थान हासिल करने पर सारिका हुसैन व सिराज खान को सम्मानित किया गया। इसके अलावाा प्रवण काछवाल, मुस्कान, बासुदेव पूनिया, करणीसिंह, हेमंत भाटी, भूमिका भाटी, स्वाति, प्रवीण कुमार, सचिन पूनिया, सोनू, नरेंद्रसिंह , कार्तिक कुमार को भी सम्मानित किया गया।

प्रतिभाओं का सम्मान करते एसपी राहुल बारहट।

खबरें और भी हैं...