हाजी सादुले खां सदर और इनायत अली नायब सदर बने
मदरसा सैयदना तौकीरूल उलूम सैनिक बस्ती में एक बैठक बगड़ दरगाह के शरीफ सैयद अहमद नायब शहजादा की अध्यक्षता में हुई, जिसमेें नई कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में हाजी सादुले खां को सदर व इनायत अली आलोई को नायब सदर मनोनीत किया गया। हाजी जमालुद्दीन सचिव, मुख्तार अली दिलावरखानी नायब सचिव, कमरूद्दीन गौरी कोषाध्यक्ष व असलम तंवर नायब कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा 11 जनों को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया।