हर बूथ पर कार्यकारिणी गठित करेंगे
बीदासर | भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार शाम को सैन मंदिर में मोर्चा जिला मंत्री राजेश सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष अरूण तिवारी ने सभी पदाधिकारियों को वन बूथ, 10 यूथ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश दिए। बैठक में 21 मार्च को पंचायत राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर होने वाले संकल्प दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अधिकाधिक संख्या में चूरू पहुंचने को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर रामप्रसाद शर्मा, आसिफ कुरैशी, नवनीत बांठिया, सांवरमल सैनी, कैलाश राठौड़, अमित बैद, कमल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।