चारण समाज की 152 प्रतिभाओं का किया सम्मान, बच्चों को मोबाइल से दूर रखने व नारी शिक्षा को बढ़ाने पर जोर
आसेरी गेस्ट हाउस में रविवार को चारण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. प्रभा ठाकुर ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। उन्होंने आयोजकों से कहा कि वे महिला सम्मेलन भी करवाए, ताकि महिलाओं में जागृति आए। उन्होंने इस मौके पर विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि पर 152 प्रतिभाओं का सम्मान किया। समारोह का आयोजन क्रांतिकारी अमर शहीद केशरीसिंह बारहठ स्मृति संस्थान की ओर से किया गया। डॉ. ठाकुर ने बच्चों में मोबाइल खेल की लत का जिक्र करते हुए कहा कि वे मोबाइल तो चलाए, मगर खेलों से दूर रहकर पढ़ाई करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ प्रदेशाध्यक्ष आयुदानवसिंह कविया ने की। विशिष्ट अतिथि चूरू एसपी राहुल बाहरट, रतनगढ़ डीएसपी नारायणदान, रतनगढ़ तहसीलदार गोकुलदान, कोटा के विशालसिंह, कल्याणसिंह चारण व दिनेश कुमार चारण थे। समाज की कुरीतियों को त्यागने, नारी शिक्षा को बढ़ावा का संदेश भी दिया। संस्थान के अध्यक्ष रिछपालसिंह चारण ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंत्री सुल्तानदान ने बताया कि समारोह में समाज की चयनित प्रतिभाओं में सामाजिक, संगीत, साहित्य, खेलकूद व शिक्षा में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर बोलीं-अगला सम्मेलन बेटियों का ही करवाएं
चूरू. प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित करते अतिथि।
तारानगर व धीरवास में मनाई जयंती, पड़िहारा में छह लाख की लागत से बनेगा अम्बेडकर भवन
तारानगर | भामरा गांव में अांबेडकर युवा दल की ओर से डॉ. बीआर अांबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर विजयपाल नायक, भंवरलाल मेघवाल, मनीराम इंदलिया, राजेंद्र डगला, नेतराम, हुकमसिंह, रणजीत नायक आदि मौजूद थे। इसी प्रकार धीरवास बड़ा गांव के सामुदायिक भवन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मो. सलीम ने की। वक्ताओं अांबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर धर्माराम मेघवाल, रामस्वरूप तेतरवाल, भंवरलाल गौड़, रामकुमार खैरवा, जगमाल खीचड़, भागुराम, खीराजराम, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद थे। गांव बांय के बाबा रामदेव मैदान में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आंबेडकर का जीवन में हमें सामाजिक समरसता का संदेश देता है। धर्मेंद्र रोलन, आनंद शर्मा, विष्णु सोलकी, बनवारीलाल, दाताराम आदि उपस्थित थे।
सांखू फोर्ट. डॉ. बीआर अांबेडकर की जयंती मनाई। सरपंच चंद्रकला गोठवाल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि मामराज चौधरी, उमेश, नरेंद्र भारतीय, रिछपाल खोखर, दीनदयाल, रोहिताश फुलवरिया, मौलाना सफी मोहम्मद, सदीक, रामनिवास जांगिड़, उदयराम निमीवाल, धर्मपाल बोध विशिष्ट अतिथि थे। हरलाल सूंडा, नित्यानंद,सुरेंद्र, जगदीश, शीशपाल, विजय, सोहन लाल, अनिता कुमारी, संजू मीणा, सुरेश कारगवाल, लिछु निमीवाल, नीशा मेघवाल, सुनील, मदनलाल, राधाकृष्ण, सदानंद, विकास, पवन, शकुंतला, राजेश आदि मौजूद थे।
छह लाख की लागत से पड़िहारा में बनेगा अम्बेडकर भवन, : पड़िहारा. सर्वसमाज की ओर से नायकों की गोगामेड़ी के पास शनिवार को अांबेडकर जयंती मनाई गई। देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एसडीएम संजू पारीक, तहसीलदार गोकुलदान, नायब तहसीलदार मुकनसिंह शेखावत, सुगनचंद मंडार, सीआई राणीदान थेद्ध अध्यक्षता पूर्व सरपंच जगजीतसिंह राठौड़ ने की। रिणवा ने करीब छह लाख रुपए की लागत से अांबेडकर सामुदायिक भवन निर्माण करवाने की घोषणा की। जयसिंह राठौड़, लक्ष्मीपत, शुभकरण, राजेंद्र हर्षवाल, विनोद, शिवलाल, संपत, प्रदीप, शंभुदयाल, भीखाराम, लखनजीत, नरेंद्र, दलिप, अजीत चांवरिया आदि उपस्थित थे। संचालन अरविंद सोनी ने किया।
पड़िहारा. कस्बे में सर्वसमाज द्वारा आयोजित जयंती समारोह उपस्थित लोग।
रतनगढ़। माहेश्वरी सभा जिला कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी।
तीन जून को माहेश्वरी समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन रतनगढ़ में
रतनगढ़ | तीन जून को होने वाले जिला माहेश्वरी सम्मेलन को लेकर रविवार को महेश्वरी भवन में जिला व स्थानीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। सभा अध्यक्ष नरेश पेड़ीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में महेश नवमी से पूर्व तीन जून को जिला सम्मेलन रतनगढ़ में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में महेश वंदना, परिचय सम्मेलन, सामाजिक प्रस्ताव, जिला कार्यकारिणी की बैठक तथा प्रतिभाओं का सम्मान व सांस्कृतिक गतिविधियां जैसे कार्यक्रम होंगे। बैठक में चूरू जिला महेश्वरी सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, महामंत्री पवन चितलांगिया, परमेश्वरलाल करवा, श्रीकृष्ण लाहोटी, नरेंद्र झंवर, महेश जाजू, रामावतार चांडक, राकेश जाजू, वरूण लढ़ा, दुलीचंद लोहिया, कमलाप्रसाद लोहिया, बालकृष्ण लोहिया, योगेश लढ़ा आदि उपस्थित थे।