पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चूरू और सरदारशहर में रोडवेजकर्मियों का प्रदर्शन, आर पार की लड़ाई लड़ने का आह्वान

चूरू और सरदारशहर में रोडवेजकर्मियों का प्रदर्शन, आर-पार की लड़ाई लड़ने का आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेज को बचाने के लिए अब श्रमिक संगठनों ने संयुक्त मोर्चा बनाकर आर-पार लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को चूरू व सरदारशहर डिपो में रोडवेज के प्रांतीय पदाधिकारियों ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। चूरू में पहले चरण की शुरूआत कामरेड ओंकारमल शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

चूरू डिपो में हुई सभा को संबोधित करते हुए एटक के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष सोहनलाल भामू, इंटक के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल व बीजेएमएम के प्रांतीय अध्यक्ष दुलीचंद, कल्याण समिति के अध्यक्ष बोदूराम व रिटायर कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हनुमंत मेहरा ने रोडवेज के निजीकरण, कर्मचारियों की नई भर्ती नहीं लेने, नई बसों की खरीद पर रोक, 2013-14 के बाद रिटायर कर्मचारियों के बकाया परिलाभों को भुगतान नहीं करने व निगम कर्मचारियों के बकाया बोनस, डीए व 7वें वेतनमान को लागू नहीं करने की नीतियों का विरोध किया तथा मांगे मनवाने के लिए संकल्प का आह्वान किया। इन्होंने कहा कि रोडवेज को बचाने के लिए सभी संगठनों को एक होकर लड़ाई लड़नी होगी। संचालन तालीम हुसैन ने किया। इससे पहले डिपो के चंदूलाल लाठर, जितेंद्र चाहर, जगदीश शर्मा, ओमप्रकाश पूनिया, पन्नालाल प्रजापत, रामकुमार रूयल, बहादुरसिंह व जयवीर डूडी ने प्रांतीय पदाधिकारियों के नारेबाजी के बीच स्वागत किया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने यूनियन नेताओं को आश्वस्त किया कि रोडवेज को बचाने के लिए संघर्ष की नीतियां बनाई जाएगी और अब वे आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार रहे।

सरदारशहर. आगार के आगे प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी।

25 व 26 को प्रदेशस्तर पर किया जाएगा आंदोलन

सरदारशहर. राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठनों की बैठक मंगलवार को आगार कार्यालय के पास हुई। बैठक में सरकार की दमनकारी नीतियों व रोडवेज को फेल करने के तरीकों की निंदा की गई तथा आगामी दिनों में किए जाने वाले आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि रोडवेज को बचाने के लिए आगामी 25 व 26 जुलाई को प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा, जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, शाखा प्रदेश समिति के रामेश्वर भास्कर, शाखा अध्यक्ष देवकृष्ण चौधरी, हनुमान कुमार मेहरा, दुलीचंद सहित अन्य रोडवेज कर्मचारियों ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

खबरें और भी हैं...