कृषि समृद्घि (बीज) रथ रवाना
चूरू | जिले में संचालित न्याय आपके द्वार अभियान के तहत कृषि विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को चूरू पंचायत समिति की उप प्रधान कैलाश ढाका ने कृषि समृद्घि (बीज) रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप निदेशक कृषि (विस्तार) शंकराराम बेड़ा ने बताया कि बीज रथ में अनुमोदित दर पर बीज विक्रय किए जाएंगे।