चूरू | बीकानेर में 29 अप्रैल 2018 को सेना भर्ती लिखित परीक्षा के सैनिक पद, सैनिक ट्रेडमेन एवं सैनिक तकनीकी पद के परिणाम 18 मई को सुबह 11 बजे घोषित किया। परीक्षा परिमाण भारतीय सेना की वेबसाइट या दूरभाष नंबर 0141-2776128 पर प्राप्त किया जा सकता है। सफल उम्मीदवारों को 21 मई सुबह 7 बजे सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनूं में मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना है।