रोडवेज बस स्टैंड से लेकर पंखा सर्किल तक बनने वाली रोड का लेवल सही करवाने की मांग को लेकर सैनिक बस्ती कॉलोनीवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा कि सैनिक बस्ती सेक्टर प्रथम में मैन रोड व वन विहार कॉलोनी का पानी नदी के बहाव की तरह आकर बस्ती में भर जाता है। सैनिक बस्ती सेक्टर प्रथम में आने-जाने का रास्ता अवरूद्ध होकर पानी घरों में घुस जाता है। ये समस्या पिछले 10 साल से बनी हुई है। मैन रोड कलेक्ट्रेट से पंखा सर्किल तक बनाई जा रही सड़क का लेवल रोड बनने से पहले कॉलोनीवासियों को ठेकेदार ने दिखाया था। उसमें रोड का लेवल पंखा सर्किल की तरफ किया जाना था, अब इस रोड का लेवल सही नहीं किया जा रहा है। लेवल को ठेकेदार अपनी सहुलियत के अनुसार सैनिक बस्ती सेक्टर प्रथम की तरफ मोड़ दिया है तथा रोड के साथ बनने वाले नालाें का निर्माण भी बिना लेवल के किया जा रहा है। उन नालों का पानी किसी भी तरफ हकर नहीं जा सकता। उनमें आना वाला पानी नालों में ही पड़ा रहेगा व नाले भरने के बाद रोड पर ही पड़ा रहेगा। ज्ञापन देने वालों में रघुवीरसिंह, प्रेमसिंह, ऋषिराज सिंह, हरफूलसिंह, काशीप्रसाद, दयानंद, कमलेश, भादर फगेड़िया, विनोद दनेवा, चेतनराम सहारण सहित अनेक मोहल्लेवासी शामिल थे।
सड़क को सही करवाने की मांग करतीं महिलाएं।