पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साध्वी करूणा ने भागवत कथा का महत्व बताया

साध्वी करूणा ने भागवत कथा का महत्व बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महामंडलेश्वर साध्वी करूणा गिरि ने कहा कि पुरूषोत्तम मास में भागवत कथा सुनने का बड़ा महत्व है। भागवत सुनने से तीनों तापों का जड़ सहित नाश हो जाता है। भगवान उसे सजा देते है। साध्वी शुक्रवार को राम मंदिर में भागवत कथा के तीसरे दिन प्रवचन कर रही थी। कथा का आयोजन गो सेवार्थ किया जा रहा है। साध्वी ने कथा के दौरान नारद-व्यास संवाद, नारद के पूर्व जन्म की कथा, अर्जुन द्वारा अश्वथामा का मर्दन, गर्भ में परीक्षित की रक्षा, भीष्म के उपदेश, परीक्षित को श्रृंगी ऋषि का शाप आदि प्रसंगों के बारे में विस्तार वर्णन किया। बाल व्यास पं. आकाश मिश्रा, देवकीनंदन शर्मा, मोहनलाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा, छत्रसिंह, विश्वनाथ शर्मा, ओमप्रकाश तंवर, जगदीश शर्मा, सीताराम शर्मा, शंकरलाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...