पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नरेगाकर्मी आज सामूहिक अवकाश पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | जिले में नरेगा योजना (पंचायतीराज विभाग) में कार्यरत कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार को सामूहिक अवकश पर रहेंगे। नरेगा संघ के जितेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि वर्ष 2013 में पंचायतीराज विभाग में पांच हजार पद पर एसएसआर और 19500 पद एलडीसी के निकले थे, 19500 के विरूद्ध 8500 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पा ली और एलडीसी में शेष 10500 के करीब सरकार की हठधर्मिता के कारण नियुक्ति से वंचित है। इसी प्रकार 5 हजार पद एसएसआर के निकले, जिन्हें भी ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसी क्रम में प्रदेशव्यापी आह्वान पर राजस्थान के नरेगा कार्मिकों ने एक दिन का सामूहिक अवकाश का फैसला लिया है।

खबरें और भी हैं...