पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • राणासर में दो पक्षों में विवाद; गांव के रास्ते सीज, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, आरएससी और पुलिस बल तैनात

राणासर में दो पक्षों में विवाद; गांव के रास्ते सीज, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, आरएससी और पुलिस बल तैनात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राणासर गांव की श्मशान भूमि में गंदा पानी छोड़ने की बात को लेकर शनिवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद रविवार को चूरू जिला मुख्यालय से पुलिस व आरएससी तैनात करनी पड़ी। चूरू थानों के अलावा रतननगर व दूधवाखारा से भी जाब्ता बुलाना पड़ा। गांव में बिना पहचान के बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी। पुलिस ने गांव को जाने वाले रास्ते को सीज कर दिया। दोपहर में एसडीएम की मौजूदगी में दोनों पक्षों में सहमति के बाद जाब्ता हटा दिया गया। हालांकि एहतियात के तौर पर देर शाम तक थानों का जाब्ता गांव में ही रहा। जिला मुख्यालय से 16 किमी दूर राणासर गांव में पिछले 7-8 दिनों से श्मशान भूमि में पड़ोस के घरों का गंदा पानी घुस जाने को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में तीन दिन पहले गांव के लोग एसडीएम के पास पहुंचे तथा उन्हें पूरे विवाद की जानकारी दी, जिस पर एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद दो दिन तक दोनों पक्षों में कोई विवाद नहीं हुआ। शनिवार शाम को एक पक्ष द्वारा गंदा पानी छोड़ने की धमकी दी गई, जिससे फिर तनातनी की स्थिति हो गई। सूचना पर जाब्ता भेजकर शाम को पुलिस का फ्लेग मार्च करवाया गया। सुबह पुलिस लाइन से आरएससी के जाब्ते के अलावा 6 थानों की पुलिस को भी बुला लिया गया।

दोपहर में बनी सहमति : एसडीएम श्वेता कोचर व डीएसपी देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में श्मशान भूमि में पानी नहीं छोड़ने की बात को लेकर दोपहर बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। श्मशान की चारदीवारी में बनाए गए छिद्र को बंद करवा दिया। श्मशान भूमि में पौधरोपण करने के लिए ट्रैक्टर से समतलीकरण का काम शुरू हुआ। एसडीएम श्वेता कोचर ने बताया कि राणासर में श्मशान भूमि बड़े भू-भाग पर है। गांव के लोगों ने यहां विशाल स्तर पर पौधरोपण का निर्णय ले लिया है। इस क्षेत्र में पानी नहीं छोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बन गई है। फिलहाल गांव में शांति है, फिर भी प्रशासन पूरी नजर रखेगा। गंदे पानी की निकासी के लिए दूसरा रास्ता तय किया जाएगा।

चूरू. विवाद के बाद राणासर गांव में पुलिस जाब्ता तैनात

खबरें और भी हैं...