क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू देपालसर ने दांदू को हराया
गांव दांदू में रविवार को 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एनए खान ने कहा की खेलों से भाईचारे की भावना का विकास होता है। खेल हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है, इसलिए खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायसिंह राठौड़ ने की। कार्यक्रम मंे हनुमान सिंह सांखला, भंवरसिंह झाझडि़या, विजेंद्रसिंह राठौड़, तौफिक कुरेशी, शीशपाल मेघवाल, भंवरसिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि थे। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच देपालसर और दांदू के बीच खेला गया। जिसमे दोनों ही टीमें बराबर रही, जीत का फैसला सुपर ओवर से हुआ। देपालसर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बिसाऊ और खिदरसर के बीच हुआ, जिसमे बिसाऊ की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता मंे मनोज कुमार, विकास कुमार, दिनेश कुमार ने आयोजकीय भूमिका निभाई। संचालन मनवर खान ने किया। इस अवसर पर किशन सिंह झाझडि़या, फूलाराम मेघवाल, शीशपाल जांगिड़, शेरसिंह राठौङ सहित ग्रामीण और खिलाड़ी मौजूद थे।
खेल समाचार