महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों व समाधान पर चर्चा
चूरू | रतनगढ़ रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में प्रधान ज्योति कंवर राठौड़ के मुख्यआतिथ्य में महिला शिक्षक सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तत्वावधान में हुआ, जिसमें महिला शिक्षकों को कार्यस्थल पर मिलने वाली चुनौतियां व समाधान विषय पर परिचर्चा हुई। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य स्वीटी शर्मा व मुख्य वक्ता रतनगढ़ बीईईओ पुष्पलता ने महिलाओं की चुनौतियों को उजागर किया। गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की रसिका सरोठिया ने बेटी बचाअो का संदेश दिया। संभाग संगठन मंत्री सुमन कंवर ने अध्यक्षता करते हुए आभार व्यक्त किया। अध्यापिका भंवरी तेतरवाल ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके दो बेटियां डॉक्टर हैं। कृष्णा पंचार, राधा प्रजापत, कल्पना दईया, कमला मेघवंशी, शशिबाला शर्मा, माधुरी शर्मा, सुनीता, मीना सैनी, अंजू सैनी, चित्रलेखा, किरण कुमावत ने अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी, जिला मंत्री वासुदेव शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन दीपिका व निर्मला ने किया।
चूरू. महिला सम्मेलन में मौजूद अतिथि।