भाजपा नेताओं ने मंत्री राठौड़ के जन्मदिन पर चूरू पहुंचने का आह्वान किया
रतनगढ़ | भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर संवाद स्थापित किया। गांव लधासर, जालेऊ, गौरीसर, मालपुर, खारिया, दाउदसर, सेहला, रतनसरा, खुडेरा बड़ा, जांदवा, बछरारा, घुमांदा में जनसंवाद कर 21 अप्रैल को ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर संकल्प दिवस पर चूरू के बागला स्कूल मैदान में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा नेता भागीरथसिंह राठौड़, हरिप्रसाद दायमा, गिरधारीलाल खीचड़, शिवभगवान कम्मा, बजरंग गुर्जर, दीनदयाल पारीक, राधेश्याम शर्मा, सुरेंद्रसिंह, गिरधारीसिंह, देवीलाल मेघवाल, सरपंच दातारसिंह, मुस्ताक खां, करणीसिंह आदि उपस्थित थे।