प्रवेश के मामले में लोहिया कॉलेज का इग्नू केंद्र प्रदेश में टॉप पर
चूरू. राजकीय लोहिया कॉलेज में उपस्थित विद्यार्थी।
चूरू | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विश्वविद्यालय (इग्नू) की परिचर्यात्मक बैठक लोहिया कॉलेज में हुई। कार्यवाहक प्राचार्य कमल सिंह कोठारी एवं इग्नू के पूर्व समन्वयक डॉ. एलएन आर्य ने संबोधित किया। इग्नू के समन्वयक डॉ. एमएम शेख एवं गिरधारीलाल शर्मा ने अतिथियों एवं नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। डॉ. एलएन आर्य ने इग्नू की स्थापना एवं कोर्सेज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रो. कोठारी ने कॉलेज में चल रहे इग्नू केंद्र में विविध गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस बार कॉलेज का इग्नू केंद्र 904 छात्र/छात्राओं प्रवेश कर राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। इग्नू के समन्वयक डॉ. एमएम शेख ने पावर पॉइंट के माध्यम से इग्नू से संबंधित ऑनलाइन प्रवेश, ऑन लाइन परीक्षा फार्म, असाइनमेंट, रजिस्ट्रेशन आदि की जानकारी दी। 29 अप्रैल से 15 मई तक होने वाली काउंसलिंग सेशन का टाइम टेबल की जानकारी दी गई। अंत में गिरधारी लाल शर्मा ने आभार व्यक्त किया।