पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • चूरू में चारण समाज की 152 प्रतिभाओं का सम्मान किया स्टूडेंट्स को मोबाइल से दूर रखने का दिलाया संकल्प

चूरू में चारण समाज की 152 प्रतिभाओं का सम्मान किया स्टूडेंट्स को मोबाइल से दूर रखने का दिलाया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसेरी गेस्ट हाउस में रविवार को चारण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. प्रभा ठाकुर ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। उन्होंने आयोजकों से कहा कि वे महिला सम्मेलन भी करवाए, ताकि महिलाओं में जागृति आए। उन्होंने इस मौके पर विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि पर 152 प्रतिभाओं का सम्मान किया। समारोह का आयोजन क्रांतिकारी अमर शहीद केशरीसिंह बारहठ स्मृति संस्थान की ओर से किया गया। डॉ. ठाकुर ने बच्चों में मोबाइल खेल की लत का जिक्र करते हुए कहा कि वे मोबाइल तो चलाए, मगर खेलों से दूर रहकर पढ़ाई करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ प्रदेशाध्यक्ष आयुदानवसिंह कविया ने की। विशिष्ट अतिथि चूरू एसपी राहुल बाहरट, रतनगढ़ डीएसपी नारायणदान, रतनगढ़ तहसीलदार गोकुलदान, कोटा के विशालसिंह, कल्याणसिंह चारण व दिनेश कुमार चारण थे। समाज की कुरीतियों को त्यागने, नारी शिक्षा को बढ़ावा का संदेश भी दिया। संस्थान के अध्यक्ष रिछपालसिंह चारण ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंत्री सुल्तानदान ने बताया कि समारोह में समाज की चयनित प्रतिभाओं में सामाजिक, संगीत, साहित्य, खेलकूद व शिक्षा में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

चूरू के आसेरी गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर बोलीं-अगला सम्मेलन बेटियों का ही करवाएं

चूरू. प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित करते अतिथि।

पड़िहारा में छह लाख की लागत से बनेगा अांबेडकर भवन, मंत्री रिणवा ने की घोषणा

पड़िहारा | सर्वसमाज की ओर से नायकों की गोगामेड़ी के पास शनिवार को अांबेडकर जयंती मनाई गई। देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एसडीएम संजू पारीक, तहसीलदार गोकुलदान, नायब तहसीलदार मुकनसिंह शेखावत, सुगनचंद मंडार, सीआई राणीदान थेद्ध अध्यक्षता पूर्व सरपंच जगजीतसिंह राठौड़ ने की। रिणवा ने करीब छह लाख रुपए की लागत से अांबेडकर सामुदायिक भवन निर्माण करवाने की घोषणा की। जयसिंह राठौड़, लक्ष्मीपत, शुभकरण, राजेंद्र हर्षवाल, विनोद, शिवलाल, संपत, प्रदीप, शंभुदयाल, भीखाराम, लखनजीत, नरेंद्र, दलिप, अजीत चांवरिया आदि उपस्थित थे। संचालन अरविंद सोनी ने किया।

आंबेडकर जयंती पर विविध कार्यक्रम : चूरू | शहर के वार्ड चार मेघवाल बस्ती में भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई। बजरंग बजाड़, बाबूलाल कल्ला, हरिराम चौपड़ा, जगदीश मेघवाल, रामप्रताप कांटीवाल, रिदूराम मेघवाल, मोतीराम मेघवाल व पूर्व प्रधान निर्मला सिंघल की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इसी प्रकार आंबेडकर समिति जोड़ी पट्‌टा सात्यूं की ओर से हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभुराम ने की। अतिथि बनवारीलाल, तुलसीराम, सतीशकुमार, महेंद्र, बुधराम, निराणाराम, भवानीशंकर शर्मा व गोपालराम शर्मा थे। मुख्य प्रवक्ता प्रो. भवानीशंकर शर्मा ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। सरपंच खींवसिंह ने आंबेडकर समिति का स्थाई कार्यालय बनवाने का प्रस्ताव बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंच की ओर से आंबेडकर समिति की नई कार्यकारिणी बनाई। अध्यक्ष दलिप कुमार, सचिव संदीप कुमार सहित अमरचंद, मंजू, लिछमा, मंजू, संदीप, सांवरमल, रोहिताश, सुरेश, दुर्गाराम, वेदप्रकाश, किरण, विनोद व तृप्ता का स्वागत किया गया। इधर, सहनाली बड़ी गांव में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने गांव की प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। आयोजक श्रवणकुमार, दानाराम बरोड़, सांवरमल, सुरेश कुमार, राकेश, संजीव कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

पड़िहारा. कस्बे में सर्वसमाज द्वारा आयोजित जयंती समारोह उपस्थित लोग।

रतनगढ़। माहेश्वरी सभा जिला कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी।

तीन जून को माहेश्वरी समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन रतनगढ़ में

रतनगढ़ |
तीन जून को होने वाले जिला माहेश्वरी सम्मेलन को लेकर रविवार को महेश्वरी भवन में जिला व स्थानीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। सभा अध्यक्ष नरेश पेड़ीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में महेश नवमी से पूर्व तीन जून को जिला सम्मेलन रतनगढ़ में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में महेश वंदना, परिचय सम्मेलन, सामाजिक प्रस्ताव, जिला कार्यकारिणी की बैठक तथा प्रतिभाओं का सम्मान व सांस्कृतिक गतिविधियां जैसे कार्यक्रम होंगे। बैठक में चूरू जिला महेश्वरी सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, महामंत्री पवन चितलांगिया, परमेश्वरलाल करवा, श्रीकृष्ण लाहोटी, नरेंद्र झंवर, महेश जाजू, रामावतार चांडक, राकेश जाजू, वरूण लढ़ा, दुलीचंद लोहिया, कमलाप्रसाद लोहिया, बालकृष्ण लोहिया, योगेश लढ़ा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...