पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • भाजपा ने संकल्प दिवस की तैयारियों पर चर्चा की

भाजपा ने संकल्प दिवस की तैयारियों पर चर्चा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष दौलत तंवर की अध्यक्षता में भाजपा आईटी सैल जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें 21 अप्रैल को पंचायतराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस को संकल्प दिवस मनाने की तैयारियों को लेकर चर्चा की। आईटी विभाग के जिला संयोजक रमेश शर्मा ने संयोजकों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। जिला उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया, बीएन राजोतिया, सुरेश मिश्रा, श्रीकांत ओझा, अभय सोनी, समुंद्र हुड्डा, पवन सैनी, नरेश उपाध्याय, मोतीराम, अनिल कुमार, वीरेंद्रसिंह, रणजीत सिंह, अंजली शेखावत, उषा शेखावत आदि मौजूद थे। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष महेंद्र न्यौल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मोहरसिंह पोटलिया, विक्रम सहारण, मोतीराम जाखड़, सीताराम शर्मा आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान रेड़ी गांव के राहुल जोशी को मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त कर उन्हंे तारानगर संयोजक मनोनीत किया गया। इधर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जाकिर खान ने वार्ड 3, 5, 12, 18 व 19 में नुक्कड़ सभाएं कर संकल्प सभा में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस दौरान सभापति विजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष धनराज सैनी ने संबोधित किया। मंचस्थ अतिथियों में जिलाध्यक्ष जाकिर खान, उप सभापति अनवर थीम, हारूण गुर्जर, जाकिर कुरैशी, इदरीश आदि मौजूद थे।

भाजपा आईटी सैल की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

खबरें और भी हैं...