अब राशन से जुड़ी शिकायतों का होगा तुरंत समाधान
चूरू | जिले में राशन वितरण संबंधी शिकायतें ई-मेल के जरिये दर्ज करवाई जा सकेंगी। एडीएम राकेश कुमार जिला शिकायत निवारण अधिकारी के रूप में काम करेंगे। राशन डीलर की दुकान, स्कूल, आंगनबाड़ी व अन्य सार्वजनिक स्थान, विभाग की वेबसाइट पर भी यह नाम व नंबर लिखना होगा। ताकि कोई भी शिकायत कर सके।