दो दिन में जमा करानी होगी समान परीक्षा परिणाम शीट
चूरू | जिला समान परीक्षा योजना के तहत हुई स्थानीय परीक्षा के परिणाम पत्रक (रिजल्ट शीट) दो दिन में राजकीय बागला उमावि में जमा करानी होगी। एडीईओ मा. सांवरमल गहनोलिया ने बताया कि डीईओ ने गैर राजकीय मान्यता प्राप्त मा-उमावि के कक्षा 1 से 11 के परीक्षा परिणाम पत्रक 15 मई तक जमा कराने के निर्देश दिए थे, मगर कई स्कूलों ने अभी तक रिजल्ट शीट जमा नहीं कराई। उन्हें दो दिन में जमा करानी होगी, अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।