पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घांघू में जीण शक्ति मंगलपाठ 18 को डैरू नृत्य से निकालेंगे निशान यात्रा

घांघू में जीण शक्ति मंगलपाठ 18 को डैरू नृत्य से निकालेंगे निशान यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | मां जीण भवानी परिवार की ओर से जीणमाता व हर्ष भैरव की जन्मस्थली आदर्श ग्राम घांघू में 18 मई को मां जीण शक्ति मंगल पाठ एवं डैरू भजनोत्सव का आयोजन होगा। हर्ष भैरू व जीण माता की पावन जन्मस्थली ऐतिहासिक ग्राम घांघू में लगातार दूसरी बार आयोजन में लोक परंपरा लोकवाद्य डैरू भजन का आयोजन होगा। डैरू भजनोत्सव में अबोहर के लोक कलाकार देशराज निराणियां व राजू निराणियां भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक नीरज अग्रवाल, जयपुर के महेश बबेरवाल, इन्दौर के हिमांशु सिंघल, अबोहर की बाल गायिका सुमन निराणिया, छिंदवाड़ा की आशा भी प्रस्तुतियां देंगे। डैरू नृत्य के साथ निशान यात्रा निकाली जाएगी। पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित देशभर से भक्त आएंगे।

खबरें और भी हैं...