पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 17 से महिला बंदियों को दी जाएगी कानून की जानकारी

17 से महिला बंदियों को दी जाएगी कानून की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के तत्वावधान में नालसा द्वारा जेल में निरूद्घ महिला बंदीजनों तथा उनके साथ निवासरत उनके बच्चों के लिए विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए जिले में 17 मई से 26 मई तक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विकास ऐचरा की अध्यक्षता में एडीआर सेंटर में हुई कार्यशाला में यह जानकारी दी गई। प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश कुमार दड़िया के निर्देशानुसार गठित टीम के सदस्य महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार, उप कारापाल राकेश कुमार मीना, डॉ.अजिताभ सोनी, डॉ.देवकरण गुरावा, डॉ.रेणु अग्रवाल, बबीता व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...