पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान नेता के साथ अभद्रता का विरोध, 17 को रतनगढ़ थाने का करेंगे घेराव

किसान नेता के साथ अभद्रता का विरोध, 17 को रतनगढ़ थाने का करेंगे घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान किसान सभा की तहसील इकाई चूरू की बैठक मंगलवार को किसान भवन में हुई। बैठक में 14 मई को नौसरिया गांव में पुलिस प्रशासन की ओर से किसान सभा के कार्यकारी राज्याध्यक्ष हीरालाल कलवानिया के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने का विरोध करते हुए निंदा की गई।

17 मई को रतनगढ़ थाने का घेराव करने का निर्णय लिया। घेराव में चूरू तहसील के कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। बैठक में रामकरण चौधरी, प्रताप सैनी, ओमप्रकाश, नत्थूराम, जगदीश, प्यारेलाल व तेजपाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...