14 दिन में 60 गांवों में लगे शिविरों में निपटाए मामले
चूरू | जिले में एक मई से 14 मई तक राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत 60 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित राजस्व शिविरों में लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। नोडल ऑफिसर राकेश कुमार ने बताया कि शिविरों में आयुर्वेद विभाग द्वारा 2 हजार 791 ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया तथा आयोजना विभाग द्वारा एक हजार 862 भामाशाह कार्ड वितरण कर 4 हजार 914 परिवारों को लाभान्वित करने के साथ ही मुद्रा योजना के तहत 545 ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा 3 हजार 985 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा 36 हजार 679 तंबाकू रोगियों को तंबाकू मुक्ति परामर्श दिया गया। पशुपालन विभाग द्वारा भी कई मामले निपटाए गए।