पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरिजन शब्द को हटाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | सरकारी स्कूल व निर्वाचन नामावलियों में बस्तियों के विभागीय रिकॉर्ड में दर्ज हरिजन व अन्य असंवैधानिक शब्दों को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को ज्ञापन दिया। एडवोकेट सुरेश कल्ला के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इन शब्दों को हटाकर संवैधानिक शब्द या महापुरुषों के नाम जैसे भारत र| डॉ. बीआर अंबेडकर आदि लिखे जाए। ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार झारिया, जितेंद्रप्रतापसिंह राठौड़, कपिल भाटी, देवीलाल मेघवाल, चंद्रभान, गणेश शामिल थे।

खबरें और भी हैं...