- Hindi News
- National
- अब हर दिन बैंक पासुबक में एंट्री करवा सकेंगे पेंशनर महीने के पहले 3 दिन एसबीआई में लगेंगे दो काउंटर
अब हर दिन बैंक पासुबक में एंट्री करवा सकेंगे पेंशनर महीने के पहले 3 दिन एसबीआई में लगेंगे दो काउंटर
एसबीआई में पेंशनरों को पासबुक में एंट्री करवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। भास्कर ने 27 मार्च को पासबुक में एंट्री करवाने के लिए सप्ताह में एक दिन तय, पेंशनर-ग्रामीण परेशान समाचार प्रकाशित होने के बाद पहली बार बैंक अधिकारियों ने पेंशनरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनकी सुविधाओं के लिए कई घोषणाएं की।
पेंशनर समाज के मंत्री पूर्णमल सोनी ने बताया कि एसबीआई महाप्रबंधक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि अब एसबीआई की शाखा में पेंशन लेने वालों के लिए महीने के पहले तीन दिन तक दो काउंटर पेंशन लगाए जाएंगे। एक काउंटर महिला व दूसरा पुरूष पेंशनर के लिए होगा। बैंक में पेंशनरों की पासबुक में एंट्री हर दिन की सुविधा होगी। पेंशनरों के फैमिली पेंशन के प्रकरणों का निस्तारण भी जल्द किया जाएगा। बैंक अधिकारी अपने स्तर पर मैंसेजर भेजकर उनका काम प्राथमिकता से करवाएंगे। इतना ही नहीं पेंशनरों की समस्या के निस्तारण के लिए बैंक अधिकारी हर 15 दिन में बैठक करेंगे, जिसमें पेंशनरों का एक मनोनीत प्रतिनिधि भाग लेंगे और अधिकारियों को पेंशनर की समस्याओं से अवगत करवाकर सुझाव देगा। इससे पहले पेंशनर कल्याण केंद्र में एसबीआई व पेंशनर समाज के तत्वावधान में डॉ. शेरसिंह बीदावत की अध्यक्षता में सम्मेलन हुआ, जिसमें एसबीआई के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ओमप्रकाश गुप्ता, स्टेशन रोड के शाखा प्रबंधक राधेश्याम जोशी ने भाग लिया तथा बैंक योजनाओं की जानकारी देकर उनकी समस्या सुनीं। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा व पूर्व प्राचार्य भंवरसिंह सामौर ने स्वागत किया। पेंशनरों के लिए बैंक ने लगाया चिकित्सा शिविर : पेंशनर भवन में पेंशनरों के लिए एसबीआई ने चिकित्सा शिविर लगाया, जिसमें डॉक्टरों की व्यवस्था बैंक की अोर से की गई। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह व नेत्र जांच की गई। डॉ. जयवर्द्धन बाटड़, धर्मेद्र शर्मा व टैक्नीशियन रविकांत ने 84 रोगियों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। सम्मेलन में 6 पेंशनर प्रकरण बैक अधिकारी के सामने प्रस्तुत किए गए।
27 मार्च को प्रकाशित खबर