- Hindi News
- National
- 194 अटल सेवा केंद्रों में ई मित्र प्लस सेवा शुरू, बनेंगे डिजिटल प्रमाण पत्र
194 अटल सेवा केंद्रों में ई-मित्र प्लस सेवा शुरू, बनेंगे डिजिटल प्रमाण-पत्र
मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा 2017-18 की अनुपालना में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर अटल सेवा केंद्रों में ई-मित्र प्लस मशीन स्थापित की गई है, जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा, सूचना एवं आवश्यकतानुसार दस्तावेजों का प्रिंट प्राप्त कर सकता है।
एसीपी नवीन कुमार ने बताया कि जिले की 194 ग्राम पंचायतों में अटल सेवा केंद्रों पर ई-मित्र प्लस मशीन स्थापित कर सॉफ्टवेयर इंस्टाल किया जा चुका है, जो कि आमजन के उपयोग के लिए उपलब्ध है। शेष पंचायत समितियों में अटल सेवा केंद्रों पर मशीन की डिलीवरी की जा चुकी है और इन्हें संचालित किए जाने का कार्य प्रगति पर है। मशीन पर उपलब्ध सेवाओं जैसे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र इत्यादि के डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त किए जा सकते है। जिनका सेवा शुल्क नकद अथवा एटीएम कार्ड के माध्यम से जमा किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त बिजली एवं मोबाइल बिलों का भुगतान तथा भामाशाह में मोबाइल नम्बर परिवर्तन भी निर्धारित शुल्क जमा कर कराया जा सकता है। साथ ही आवेदन पत्र की टोकन संख्या दर्ज कर आवेदन पत्र की वर्तमान स्थिति का नि:शुल्क पता किया जा सकता है।