पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोखासर बिजली फीडर में फाल्ट, आज रह सकती है पानी की सप्लाई बंद

जोखासर बिजली फीडर में फाल्ट, आज रह सकती है पानी की सप्लाई बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | कर्मसाना से भालेरी होकर चूरू व रतननगर शहर व गांवों को मिलने वाली आपणी योजना पेयजल सप्लाई बुधवार को बाधित हो सकती है। एईएन रूरल मेजर खान ने बताया कि जोखासर बिजली फीडर में फाल्ट की वजह से बिजली सप्लाई देर तक बहाल नहीं हो सकी है। आपणी योजना की बुधवार सुबह होने वाली पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। एडीशनल चीफ इंजीनियर एके जैन ने बताया कि डिस्कॉम के अधिकारी देर रात फाल्ट को ढूंढने में लगे हुए थे। एईएन रूरल ने बताया कि चूरू-भालेरी हाईवे रोड के निर्माण के दौरान राजकीय नेत्र अस्पताल के पास आपणी योजना की केबल मजदूरों ने काट दी, जिससे नेत्र अस्पताल से लेकर पंखा सर्किल तक सप्लाई बाधित रहेगी।

खबरें और भी हैं...