पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री के अभिनंदन को लेकर एक दिन में हुई 6 बैठक, बनाई योजना

मंत्री के अभिनंदन को लेकर एक दिन में हुई 6 बैठक, बनाई योजना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता।

चूरू | दारिया एनकाउंटर में स्थानीय विधायक व मंत्री राजेंद्र राठौड़ को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिल जाने की खुशी भाजपा में खुशी का माहौल है। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को विभिन्न माेर्चा व मंडल की 6 बैठकें हुई। बैठकों में मुख्य रूप से आगामी 20 मई मंत्री राठौड़ के नागरिक अभिनंदन की तैयारी पर चर्चा हुई। विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिले अपार जनादेश से भी कार्यकर्ता खुशी जताई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला की अध्यक्षता में सभी 6 बैठकें हुई। पहली बैठक युवा मोर्चा के साथ हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, नगर अध्यक्ष विष्णु सोनी सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया। दूसरी बैठक नगर मंडल की हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष धनराज सैनी ने भाग लिया। बाद में महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई। अंतिम बैठक में राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी व भाजपा युवा मोर्च के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष राजवीर ने भाग लिया। बैठक में वाहन रैली, स्वागत द्वार आदि के निर्णय लिए। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश प्रजापत ने बताया कि मोर्चा विभिन्न समाज की ओर से 21 स्वागत लगवाएगा।

राठौड़ को क्लीन चिट मिलने की खुशी में गायों को गुड़ खिलाया : चूरू | स्थानीय हनुमान गढी गोशाला में पंचायतराज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ के दारासिंह एनकाउंटर मामले में क्लीन चिट मिलने के उपलक्ष्य में शहर के युवाओं ने भाजपा ज़िलाध्यक्ष वासुदेव चावला व भाजपा नेता विक्रम कोटवाद के नेतृत्व में गायों कोसब्ज़ियां, तरबूज़ व गुड़ खिलाए। हरीश बजाज, विष्णु सोनी, राकेश शर्मा, रूपेश अग्रवाल, मुकेश सेन, राकेश सोनी, आशीष मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...