मजार पर चादर पेश कर मांगी दुआ
चूरू | अंचल के सूफी विद्वान हजरत सैयद इनायतुल्लाह शाह व हजरत सैयद मो. सिद्धिकी शाह के दो दिवसीय उर्से कादरी का समापन हुआ। जायरीनों ने मजार पर चादर पेश कर खुशहाली की दुआ मांगी। मो. आमिर रजा की प्रस्तुत नातों से कुल की रस्म की शुरूआत हुई, जिसमें मौलाना जमील बीकानेरी ने प्रस्तुतियां दी। शहर इमाम सैयद मो. अनवार नदिमुल कादरी ने दुआ की। खानका ए कादरी के सज्जादानशीन सैयद अबरार हुसैन कादरी ने उर्स के सफल आयोजन पर साधुवाद दिया।