पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोटलिया 7वीं बार शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष चुने, मलिक फिर मंत्री बने

पोटलिया 7वीं बार शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष चुने, मलिक फिर मंत्री बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की जिला कार्यकारिणी का वार्षिक अधिवेशन व चुनाव मंगलवार को शिक्षक भवन में सभाध्यक्ष बृजलाल खींचड़ की अध्यक्षता में हुए। संघ के निर्वाचन में विजय पोटलिया 7वीं बार जिलाध्यक्ष व वेदपाल मलिक 5वीं बार जिला मंत्री निर्वाचित हुए। इससे पहले हुए अधिवेशन को प्रांतीय पर्यवेक्षक सीकर जिलाध्यक्ष विनोद पूनिया, प्रदेश संरक्षक कमला चौधरी व भगतसिंह पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरूदेव गोदारा व वरिष्ठ शिक्षक नेता शिशुपाल पूनिया ने संबोधित किया। रतीराम सारण, ओमप्रकाश मुहाल, भंवरलाल कस्वा, नौरंगराम कस्वा, जीतराम जांदू, सुभाष जोइया व सुधेंद्र जोशी ने भी संबोधित किया। उद‌्घाटन सत्र के बाद जिला मंत्री वेदपाल मलिक ने प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष श्रीनाथ बरोड़ ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य याकूब खान ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यकारिणी में ये भी चुने गए : सभाध्यक्ष लिखमाराम, उप सभाध्यक्ष सुभाष सहारण व हरजीराम, सह संयोजक धर्मपाल कस्वा व मदनलाल रैगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभकरण नैण, उपाध्यक्ष हवासिंह पूनिया, रणवीर सारण, सतपाल मीणा व जमील अहमद व संगठन मंत्री महेंद्रसिंह पूनिया, रतनलाल पांडिया, सुरेंद्रसिंह, कार्यालय मंत्री युनुस अली, संयुक्त मंत्री जयप्रकाश स्वामी, कोषाध्यक्ष श्रीनाथ बरोड़, जिला प्रवक्ता शमशाद अली, महिला मंत्री पुष्पा पूनिया को चुना गया।

खबरें और भी हैं...