चूरू | जीण भवानी परिवार की ओर से हर्ष-जीण की जन्मस्थली ग्राम घांघू में हुए महोत्सव में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। निशान यात्रा में नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने लोकवाद्य डेरू की ताल पर मंदिर पहुंचकर मां जीण को ध्वज और चूनड़ी अर्पित की। घांघू ग्राम पंचायत के सरपंच जयप्रकाश शर्मा, उप सरपंच लक्खूसिंह, मंदिर समिति के दीपसिंह राठौड़ व पुजारी नंदलाल शर्मा का प्रतिमा भेंटकर अभिनंदन किया गया। मंगलपाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंगलपाठ में कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक नीरज अग्रवाल, जयपुर के महेश बबेरवाल, इंदौर के हिमांशु सिंघल, छिंदवाड़ा की आशा राजपूत ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। अबोहर (पंजाब) के लोक गायक देशराज निराणियां व उनकी टीम द्वारा लोकवाद्य डैरुं नृत्य का आगाज हुआ जिसे देखकर श्रद्धालु नाचने लगे।
धर्म
चूरू. भजनोत्सव में डेरू का प्रदर्शन करते कलाकार व उपस्थित श्रद्धालु।