पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वासुदेव देवकी विवाह व देवताओं की स्तुति के प्रसंग सुनाए

वासुदेव-देवकी विवाह व देवताओं की स्तुति के प्रसंग सुनाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | श्रीराम मंदिर में हरि करूणा ज्ञान पीठ संस्थान के तत्वावधान में गो सेवार्थ भागवत कथा में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झांकी निकाली गई। कथा में निकाली गई झांकी के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को निहारने व आरती करने में महिला श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। इससे पहले प्रवचन करते साध्वी करूणागिरि ने कहा कि भागवत केवल ग्रंथ नहीं है, बल्कि ये भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप है। कथा के दौरान बलि दरबार में वामन भगवान द्वारा तीन पांव भूमि दान के प्रसंग के विशद व्याख्या की गई। कथा में वासुदेव-देवकी का विवाह, देवताओं की स्तुति और भगवान श्रीकृष्ण प्रकटीकरण के प्रसंगों की विस्तार से व्याख्या की गई। कथा में मुख्य यजमान राजकुमार भालेरीवाला सप|ीक के अलावा पं. आकाश मिश्रा, देवकीनंद शर्मा, सुभाष मोदी, राजकुमार भालेरीवाला, मोहनलाल मौजूद थे।

चूरू . श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी निकालते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...