चूरू | गाजसर में 14 मई की रात घर में घुसकर एक विवाहिता से छेड़छाड़ किए जाने को लेकर महिला थाने में शनिवार शाम एसपी कार्यालय से मिले परिवाद के आधार पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार गाजसर की विवाहिता ने रिपोर्ट दी कि वह 14 मई की रात खाना खाने के बाद घर के आंगन में पति के साथ सो रही थी। रात करीब 12 बजे गांव राजूराम पुत्र अमरचंद मेघवाल घर में घुस गया और उसके बराबर में सोकर उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा। उसकी आंख खुली, तो उसने आरोपी को पकड़कर शोर मचाया। इतने में उसका पति भी जाग गया। आरोपी शराब के नशे में था और उनसे छूट कर भाग गया।