चूरू. तुनवाल गेस्ट हाउस में समता आंदोलन में हुई वार्ता में बोलते योगेंद्रसिंह ।
भास्कर न्यूज | चूरू
समता आंदोलन समिति ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में मिशन-59 पर काम करेगा। ये जानकारी समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्रसिंह ने दी। उन्होंने कहा कि समता आंदोलन को राष्ट्रवादी छह प्रस्तावों पर काम करने के लिए शपथ-पत्र देकर आश्वस्त करेंगे। इस राष्ट्रवादी अभियान को मिशन-59 नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा की 59 आरक्षित सीटों के वर्तमान 59 विधायकों को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर आग्रह किया जा चुका है कि वे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले समता आंदोलन द्वारा सुझाए गए छह राष्ट्रवादी प्रस्तावों पर ठोस परिणाम देकर दिखाएं, अन्यथा आगामी विधानसभा चुनाव में समता अांदोलन द्वारा चुनाव क्षेत्र में अच्छे प्रत्याशी को समर्थन एवं सहयोग देकर जिताएंगे। संरक्षक सुरेश शर्मा, आमीन खान, जिलाध्यक्ष भास्कर शर्मा, सोमेश शर्मा, रिछपालसिंह चारण व विक्रमसिंह राजावत आदि मौजूद थे।