पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री राठौड़ के स्वागत में वाहन रैली निकालेंगे

मंत्री राठौड़ के स्वागत में वाहन रैली निकालेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | दारिया एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद रविवार शाम को पहली बार चूरू आ रहे पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ का भाजपा कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे। उन्हें वाहन रैली के साथ चूरू लाएंगे। रास्ते में जगह-जगह विभिन्न समाज की ओर से बनाए गए तोरणद्वार पर मंत्री राठौड़ का स्वागत किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला ने बताया कि मंत्री राठौड़ रविवार शाम 4 बजे चूरू सीमा में रतननगर प्रवेश करेंगे। डीटीओ ऑफिस के पास बड़ी संख्या में वाहन चालक वाहन रैली के जरिये उन्हें चूरू लाएंगे। वाहन रैली कलेक्ट्रेट से रेलवे स्टेशन, धर्मस्तूप, राममंदिर, गढ़ चौराहे से होते हुए सुभाष चौक पहुंचेगी। रास्ते में जगह-जगह विभिन्न समाजों व संगठनों की ओर से तोरणद्वार बनाकर उनका स्वागत किया जाएगा। सुभाष चौक पहुंचने के बाद रैली का समापन होगा।

खबरें और भी हैं...