चूरू | आईएमए चूरू व फोर्टिस अस्पताल जयपुर की ओर से शुक्रवार रात को जयपुर रोड स्थित एक होटल में डॉक्टरों की कार्यशाला हुई। इस दौरान जयपुर से आए विशेषज्ञ सर्जनों व मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने ऑपरेशन व बीमारियों से जुड़े अनेक अनुभव शेयर किए। साथ ही कई महत्वपूर्ण जानकारी व टिप्स बताए। कार्यशाला में फोर्टिस अस्पताल के हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. राकेश चितौड़ा व डॉ. कपिलेश्वर, आईएमए चूरू के अध्यक्ष डॉ. बीएल नायक, सेक्रटरी डॉ. महेश शर्मा, डॉ. मुमताज अली, डॉ. दीपकसिंह, डॉ. मोतीलाल सोनी, डॉ. गजेंद्र सक्सेना, डॉ. जेपी चौधरी, डॉ. अनिल चावला, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. महेंद्र खीचड़ व फोर्टिस के विजय मौजूद थे।