पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ई सखी योजना में डेढ़ लाख महिलाओं का चयन

ई-सखी योजना में डेढ़ लाख महिलाओं का चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू | डिजिटल राजस्थान को लेकर हर व्यक्ति में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ई-सखी योजना की शुरूआत की गई है। योजना में प्रदेश में करीब डेढ़ लाख महिलाओं का चयन कर ई-सखियों के रूप में किया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उपनिदेशक नवीन कुमार ने बताया कि ई-सखी योजना के लिए प्रत्येक गांव से चार से पांच तथा शहरी-उपनगरीय क्षेत्र के हर वार्ड से 10 ई-सखियों का चयन किया जाएगा। ई-सखी बनने की इच्छुक महिलाएं गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध ई-सखी मोबाइल एप के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीयन करवा सकती है। पंजीयन करवाने से पहले ई-सखी के पास एसएसओ आईडी होनी चाहिए। http://sso.rajasthan.gov.in/register वेब पोर्टल पर जाकर उपलब्ध विकल्पों के आधार पर एसएसओ आईडी बना सकती है।

खबरें और भी हैं...