पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानव श्रंृखला बनाकर मांगी ट्रेन, युवा बोले एक और गाड़ी चले तो तीन जिलों को होगा फायदा

मानव श्रंृखला बनाकर मांगी ट्रेन, युवा बोले-एक और गाड़ी चले तो तीन जिलों को होगा फायदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर ट्रैक पर एक और ट्रेन चलाने के दैनिक भास्कर के अभियान से लगातार सामाजिक संगठन, छात्र और अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं जुड़ते जा रहे हैं। शनिवार को जागरूक नागरिकों ने प्लेटफार्म नंबर 4 पर मानव श्रृंखला बनाकर एक और ट्रेन चलाने की मांग की। जागरूक नागरिकों ने रेलवे प्लेटफार्म पर सांकेतिक रूप से केवल दो मिनट मानव ट्रेन बनाकर गाड़ी चलाने की मांग की। इस अनूठे सांकेतिक प्रदर्शन को देखने के लिए प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ लग गई। यात्रियों ने कहा कि रेलवे को अब ट्रेन चलाने में देरी नहीं करनी चाहिए। वयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार माधव शर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में हुए मानव ट्रेन श्रृंखला से ये बताने का प्रयास किया गया कि इस ट्रैक पर एक और ट्रेन चलने से उद्योग, स्वास्थ्य व रोजगार जैसी सेवाएं बढ़ेगी, वहीं ग्रामीण विकास, पर्यटन व शिक्षा जैसे नवाचारों को बढ़ावा मिलेगा। ट्रैक पर एक और ट्रेन चलने चूरू, झुंझुनूं व सीकर जिले के गांव-शहर के यात्रियों को सीधा फायदा होगा। प्रतीकात्मक मानव ट्रेन बनाकर प्लेटफार्म पर सांकेतिक प्रदर्शन करने वालों में प्रतापसिंह, योगेश ढाका, दीपक शर्मा, ओम कस्वा, चांद महर्षि, दिनेश प्रजापत, सुरेश प्रजापत, मुकेश प्रजापत, युधिष्टिर स्वामी, दीपक सैनी, नितिन बजाज, नरेंद्र, नितेश, सलमान खान, रमेश, प्रमोद स्वामी, निर्मला सोनी, रूखसार, प्रियंका, निकिता , सुरभि, अनु, ममता, रूबीना, निर्मला, सुमित, भारती, सुनीता, ज्योति अादि शामिल थे।

भास्कर अभियान

चूरू-सीकर चलें एक और ट्रेन

4

चूरू. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 मानव श्रृंखला बनाकर चूरू-सीकर एक और ट्रेन चलाने की मांग करते जागरूक नागरिक।

दैनिक भास्कर के अभियान में युवाओं के साथ छात्रों ने भी दिखाया उत्साह

रेलवे स्टेशन पर चूरू-सीकर ट्रैक पर एक और ट्रेन चलाने के अभियान में स्टूडेंट्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सतवीर दुलड़, कृष्ण कुमार,सुशील, सुनीत गुर्जर, सुमित जांगिड़, अमित, अर्पित, राजेश, मनोज, जितेंद्र, भागीरथ, मयंक, मनीष, अंकित कुमार, अरूण, राजेश, राजकुमार, गजानंद, विकास कुमार व पिंटू आदि ने अभियान में भाग लेकर एक और ट्रेन चलाने की मांग की। युवाओं का कहना है कि वर्तमान में एकमात्र ट्रेन का समय ही गलत है, जिससे यात्रियों को कोई फायदा नहीं मिल रहा। हस्ताक्षर अभियान सुबह से शाम तक जारी रहा। ट्रेनों से आने वाले यात्री भी उत्साह से अभियान की सराहना की।

खबरें और भी हैं...